गुरुवार, 2 मई 2024

Work, power,Energy


==============

 *Science/विज्ञान* 

=============

 *कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति* 

==============


1. *कार्य (Work):* 

=============

*कार्य की माप लगाये गये बल तथा बल की दिशा में वस्तु के विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है।* 


*कार्य एक अदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक जूल है।*


*कार्य = बल × विस्थापन*



2. *ऊर्जा (Energy):*

==============

 *किसी वस्तु की कार्य करने की क्षमता को उस वस्तु की ऊर्जा कहते हैं।* 


*ऊर्जा एक अदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक जूल है।*


3.*कार्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा कहलाती है, जो दो प्रकार की होती है-* 

1. गतिज ऊर्जा

2.  स्थितिज ऊर्जा ।


*गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy):*

============

 *किसी वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की जो क्षमता आ जाती है, उसे उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते हैं।*


 यदि m द्रव्यमान की वस्तु वेग से चल रही हो, तो गतिज ऊर्जा (KE) होगी-


KE =1/2mv2


*नोट: यदि दो पिण्डों की गतिज ऊर्जा एकसमान है, तो अधिक द्रव्यमान वाले एवं कम वेग वाले पिण्ड का संवेग अधिक होता है।*


*स्थितिज ऊर्जा (Potential energy):*

=============

 *जब किसी वस्तु में विशेष अवस्था (State) या स्थिति के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है, तो उसे स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।*

जैसे- *बाँध बनाकर इकट्ठा किये गये पानी की ऊर्जा*


*घड़ी की चाभी में संचित ऊर्जा,* 


*तनी हुई स्प्रिंग या कमानी की ऊर्जा।* 

*गुरुत्व बल के विरुद्ध संचित स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक है-*

*PE=mgh* 

जहां m द्रव्यमान है g गुरुत्व जनित त्वरण h ऊंचाई


4. *ऊर्जा संरक्षण का नियम (Law of Conservation of Energy):*


1.*ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न नष्ट की जा सकती है।*


2.*ऊर्जा केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित की जा सकती है।* 


3.*जब भी ऊर्जा किसी रूप में लुप्त होती है तब ठीक उतनी ही ऊर्जा अन्य रूपों में प्रकट होती है।* अतः *विश्व की सम्पूर्ण ऊर्जा का परिमाण स्थिर रहता है।* 


4.*यह ऊर्जा संरक्षण का नियम कहलाता है।*


5. *ऊर्जा रूपान्तरित करने वाले कुछ उपकरण* 


1. डायनेमो= *यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में*


2. मोमबत्ती= *रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में*


3. माइक्रोफोन= *ध्वनि ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में*


4. लाऊडस्पीकर= *विद्युत् ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में*


5. सोलर सेल= *सौर ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में*


6. ट्यूब लाइट= *विद्युत् ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में*


7. विद्युत् मोटर= *विद्युत् ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में*


8. विद्युत् बल्ब= *विद्युत् ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में*


9. विद्युत् सेल= *रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में*


10. सितार यांत्रिक= *ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में*


6.*शक्ति (Power) :*

=============

 *कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं।* 


*यदि किसी कर्ता द्वारा W कार्य t समय में किया जाता है, तो कर्ता की शक्ति W/t होगी।* 


*शक्ति का S.I. मात्रक वाट (W) है*, जिसे t वैज्ञानिक जेम्स वाट के सम्मान में रखा गया है।



7.*शक्ति की एक और मात्रक अश्व शक्ति है। अश्व शक्ति इकाई जेम्स वाट के द्वारा दिया गया।*


*1 अश्व शक्ति (H.P.) = 746 W = 550 ft - lbs = 746 × 107 अर्ग/सेकेण्ड 1 kW = 1000 746 = 1.34 Н.Р.*


8.*वाट-सेकेण्ड (Ws) :*


*1 वाट-सेकेण्ड = 1 वाट x 1 सेकेण्ड = 1 जूल*


*1 वाट घंटा (Wh) = 3600 जूल*


*1 किलोवाट घंटा = 1000 वाट घंटा = 3.6 × 10° जूल*


9.*W, kW, MW तथा H.P. शक्ति के मात्रक हैं।* 


10.*Ws, Wh, kWh कार्य अथवा ऊर्जा के मात्रक हैं।*

===============


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें