गुरुवार, 2 मई 2024

सदिश/आदिश राशि


=============

 *Science/विज्ञान* 

=============

 *गति*

============= 


1.*अदिश राशि (Scalar Quantity) :* 

=============

वैसी भौतिक राशि, *जिनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं,* उसे अदिश राशि कहा जाता है; *जैसे-द्रव्यमान, चाल, आयतन, कार्य, समय, ऊर्जा आदि ।*


*नोट : विद्युत् धारा (Current), ताप (Temperature), दाब (Pressure) ये सभी अदिश राशियाँ हैं।*


2.*सदिश राशि (Vector Quantity) :* 

============

वैसी भौतिक राशि, *जिनमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी रहती है और जो योग के निश्चित नियमों के अनुसार जोड़ी जाती है* उन्हें सदिश राशि कहते हैं; *जैसे- वेग, विस्थापन, बल, त्वरण आदि ।*


Trick: जिस राशि की शुरुआत व या ब से हो वह सदिश राशि होती है। (त्वरण अपवाद में है।)

(यह ट्रिक निजी है)


3.*दूरी (Distance) :* 

=============

*किसी दिये गये समयान्तराल में वस्तु द्वारा तय किये गये मार्ग की लम्बाई को दूरी कहते हैं।* 


*यह एक अदिश राशि है।*


*यह सदैव धनात्मक (+ve) होती है।*



4.*विस्थापन (Displacement) :* 

==============

*एक निश्चित दिशा में दो बिन्दुओं के बीच की लम्बवत् (न्यूनतम) दूरी को विस्थापन कहते हैं।*


 *यह सदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक मीटर है।*


*विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य कुछ भी हो सकता है।* 


5. *चाल (Speed):*

=============

 *किसी वस्तु द्वारा प्रति सेकेण्ड तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।* अर्थात् चाल = दूरी/ समय है। 


*इसका S.I. मात्रक मी./से. है।*  


*यह एक अदिश राशि है।*


6.*वेग (Velocity) :*

=============

*किसी वस्तु के विस्थापन की दर को या एक निश्चित दिशा में प्रति सेकेण्ड वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को वेग कहते हैं।* 


*यह एक सदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक मी./से. है।* 



7.*त्वरण (Acceleration)*

===============

*किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को 'त्वरण' कहते हैं।* 


*यह एक सदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक मी./से.2 है।* 


*यदि समय के साथ वस्तु का वेग घटता है तो त्वरण ऋणात्मक होता है, जिसे मंदन (retardation) कहते हैं।*


8. *न्यूटन के प्रथम नियम को गैलीलियो का नियम या जड़त्व का नियम भी कहते हैं।*


9. *बाह्य बल के अभाव में किसी वस्तु की अपनी विरामावस्था या समान गति की अवस्था को बनाये रखने की प्रवृत्ति को जड़त्व कहते हैं। किसी वस्तु के जड़त्व को उसके द्रव्यमान के द्वारा मापा जा सकता है।*


10.*प्रथम नियम से बल की परिभाषा मिलती है।*


11. *बल की परिभाषा: बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की प्रारंभिक अवस्था में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने की चेष्टा करता है।* 


*बल एक सदिश राशि है।* 


*इसका S.I. मात्रक न्यूटन है।*


12.*जड़त्व के कुछ उदाहरण:* 

1. ठहरी हुई मोटर या रेलगाड़ी के अचानक चल पड़ने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते हैं। 

2. चलती हुई मोटरकार के अचानक रुकने पर उसमें बैठे यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं। 

3. कम्बल को हाथ से पकड़कर डण्डे से पीटने पर धूल के कण झड़कर गिर पड़ते हैं।


===============


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें