गुरुवार, 2 मई 2024

Photosynthesis


==============

 *Science/विज्ञान* 

===============

 *प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis):* 

================


1. *पौधों में जल, प्रकाश, पर्णहरित तथा कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट के निर्माण को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।*


2. *प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है कार्बन डाइऑक्साइड, पानी, क्लोरोफिल और सूर्य का प्रकाश।*


3. *स्थलीय पौधे वायुमंडल* से *कार्बन डाइ ऑक्साइड* लेते हैं, जबकि *जलीय पौधे जल में घुली हुई कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं।*


4. *पत्ती की कोशिकाओं में जल शिरा से परासरण (Osmosis) द्वारा एवं CO 2, वायुमंडल से विसरण (Diffusion) द्वारा जाता है।*


5. *प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक जल पौधों की जड़ों के द्वारा अवशोषित किया जाता है एवं प्रकाश संश्लेषण के दौरान निकलने वाला ऑक्सीजन इसी जल के अपघटन से प्राप्त होता है।*


6. *क्लोरोफिल पत्तियों में हरे रंग का वर्णक है।*

 इसके चार घटक हैं:- 

*क्लोरोफिल A*, 


 *क्लोरोफिल B,*


 *कैरोटीन* तथा 


7. *जैथोफिल* । इनमें *क्लोरोफिल A एवं B हरे रंग का होता है और ऊर्जा स्थानांतरित करता है। यह प्रकाश संश्लेषण का केन्द्र होता है।*


8. *क्लोरोफिल के केन्द्र में मैग्नीशियम का एक परमाणु होता है।*


9.*क्लोरोफिल प्रकाश में बैगनी, नीला तथा लाल रंग को ग्रहण करता है।*


10. *प्रकाश-संश्लेषण की दर लाल रंग के प्रकाश में सबसे अधिक* एवं 


*बैंगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम होती है।*


11. *प्रकाश-सश्लेषण की क्रिया एक उपचयन (Oxidation) अपचयन (Reduction) की अभिक्रिया है।* इसमें *जल का उपचयन ऑक्सीजन के बनने* में तथा *कार्बन डाई ऑक्साइड का अपचयन ग्लूकोज के निर्माण में* होता है।


12. *प्रकाश-संश्लेषण क्रिया की दो अवस्थाएँ होती हैं-*

1. *प्रकाश रासायनिक क्रिया (Photochemical reaction)* 


*2. रासायनिक प्रकाशहीन क्रिया (Dark chemical reaction)*


*1. प्रकाश रासायनिक क्रिया यह किया क्लोरोफिल के ग्रेना (Grana) भाग में सम्पन्न होती है। इसे हिल किया (Hill reaction) भी कहते हैं।* इस प्रक्रिया में *जल का अपघटन होकर हाइड्रोजन आयन तथा इलेक्ट्रॉन बनता है*। 


13.*जल के अपघटन के लिए ऊर्जा प्रकाश से मिलती है।*




2. रासायनिक प्रकाशहीन प्रतिक्रिया यह क्रिया *क्लोरोफिल के स्ट्रोमा में होती है।* इस क्रिया में *कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन होकर शर्करा एवं स्टार्च बनता है।*

==============


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें